फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हाथरस जिले के बरोस गांव निवासी राहुल (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसा बिजरौल कट के पास हुआ। राहुल अपने दोस्त अर्जुन के साथ हरिद्वार जा रहा था। अर्जुन उत्तरकाशी जिले के गोदीन गांव का रहने वाला है। राहुल हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक फैक्टरी में काम करता था। अर्जुन भी उसी फैक्टरी में काम करता था और दोनों दोस्त थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक राहुल अविवाहित था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि ट्रक का पता लगाने के लिए कैमरों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें