फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में बिजरौली ए टीम जीती

विज्ञापन
बड़ौत के बिजरौल गांव में वालीवाल मैच में मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव में रविवार को एक दिवसीय वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिजरौल की ए और बिजरौल की बी टीम के बीच मैच खेला गया। बिजरौल की ए टीम ने 20-18 से मैच जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रंछाड़ और बिजरौल गांव की बी टीम के बीच खेला गया। इसमें बिजरौल की बी टीम ने रंछाड़ की टीम को 20-14 से हराया। दूसरा मैच बिजरौल की ए टीम व सिरसली के बीच खेला गया। बिजरौल की ए टीम ने सिरसली को 20-17 से हराया। फाइनल मुकाबला बिजरौल की ए व बिजरौल की बी टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिजरौल की ए टीम 20-18 से विजयी रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजा, अजय मलिक, अमन, राहुल, धोनी, शुभम, मुकुल, अरुण, यशवंत, विपिन, राजा तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें