सूचना पाकर पुलिस अधिकारी और फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया गया कि युवक को तीन गोलियां लगी हैं।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार और आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया जा सके। साथ ही, हाईवे पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और बदमाशों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। इस वारदात से हाईवे पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकुश निवासी बाघु के रूप में हुई है। बाघु गांव के विपिन उर्फ गोधू की हत्या से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक अंकुश के भाई भूरा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।