फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में तीन युवक हिरासत में, विरोध में ग्रामीणों ने घेरी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में तीन युवक हिरासत में, विरोध में ग्रामीणों ने घेरी चौकी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पिछले दिनों मंदिर में हुई चोरी के शक में पकड़े गए युवकों को निर्दोष बताकर चौहल्दा के ग्रामीणों ने नगर की पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

चौहल्दा गांव के मंदिर में लगभग 15 दिन पूर्व चोरी की वारदात हुई थी। शक के आधार पर मंगलवार की सुबह टटीरी पुलिस गांव के तीन युवकों को उठा लाई। इससे नाराज ग्रामीण व महिलाओं ने नगर की पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को जानबुझकर फंसा रही है। पुलिस ने आरोपियों को बागपत कोतवाली भेज दिया है। उनका मंदिर में हुई चोरी से कोई वास्ता नही है। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में काफी रोष है। टटीरी चौकी प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि तीनों युवकों को पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच में युवक निर्दोष मिलते है तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें