प्रशांत कनौजिया का इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
इस्तीफे में लिखीं कई कड़वी बातें
उन्होंने लिखा कि 700 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार, लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलने वाले और महिला पहलवानों को प्रताड़ित करने वालों का साथ दिया तो मानवता के साथ देश के साथ गद्दारी होगी। अन्नदाता ही धरती का भगवान है और भगवान के खिलाफ होना धर्म के खिलाफ है।
उन्होंने लिखा कि जयंत चौधरी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे बेहद कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा और अनुसूचित जाति और जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का काम किया। चौधरी साहब से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया, जिसका मैं कर्जदार रहूंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत प्यार और सम्मान दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत प्यार दिया।