फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत भीम आर्मी काे खड़ा किया गया

Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मंचासीन भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा तीन माह पहले भीम आर्मी का कोई वजूद नहीं था। भाजपा सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। समाज की अलग-अलग जातियों को लड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे तत्वों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जो भारत की खाएंगे, उन्हें भारत का गुणगान करना होगा। जो भारत की नहीं गाएगा, उसे यहां रहने का कोई हक नहीं है। यहां की संस्कृति का पालन करना चाहिए।

चमरावल रोड स्थित कार्यक्रम में पहुंचे कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा भीम आर्मी को साजिश के तहत खड़ा किया है। भाजपा ऐसे तत्वों को कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा समाज को जोड़ने का काम करती है और कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम  कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 वर्ष 1947 से ही यहां जातियों की लड़ाने की साजिश चलती रही है। पिछले कुछ दिनों में कभी हरियाणा, कभी मुजफ्फरनगर और अब सहारनपुर में लड़ाया, लेकिन भाजपा ऐसी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। समाज में भाईचारा कायम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कैराना में जो लोग वापस आकर रहना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 

पलायन रोकने के लिए प्रत्येक जिले में डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति जल्द ही होगी। जब तक गोभक्षक रहेंगे, तब तक गो रक्षक भी रहेंगे।  बदमाशों को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। पिछले 15 साल में यूपी में माफिया पाले गए हैं, अब इनका यूपी में कोई काम नहीं रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें