बागपत एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
अर्द्ध नग्न होकर नगर में निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर नगर में जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम अनुभव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार की सुबह माता कालोनी में भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ता यहां से अर्द्धनग्न अवस्था में जुलूस शुरू करके यमुना रोड, गांधी रोड, ठाकुरद्वारा रोड से कोर्ट रोड होते हुए तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। सभी ने केन्द्र व राज्य सरकार को बेरोजगार की जननी बताया। आरोप लगाया कि कि सरकार की गीत नीतियों के कारण देश का युवा वर्ग बेरोजगार हो रहा है। रोजगार के अभाव में युवा आत्महत्या कर रहे हैं। देश की अर्थ व्यवस्था देश के इतिहास में पहली बार सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। शासन प्रशासन से गिरती अव्यवस्था में सुधार लाने, युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग करता है। जुलूस व धरना प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जिशान हयात, जिला सचिव एडवोकेट संजय सिंह, जिला संयोजक व उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, रामेश्वर सिंह, डॉ. फय्याज, डॉ. समीर, जितेंद्र, रामभूल, प्रदीप, दीपक, साहिल, वाजिद, कमल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।