-एसडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, कृषि नीति में बदलाव की मांग
विज्ञापन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की तहसील में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि नीति का विरोध करते हुए प्रतियां जलाईं। उन्होंने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीति को वापस लेने की मांग की।
भाकियू के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। साथ ही किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार जो कृषि नीति लेकर आई, वह किसान विरोधी है। उन्होंने कृृषि नीति में बदलाव करते हुए किसानों को फसलों का सही दाम देने, एमएसपी की गारंटी, गन्ने के उचित मूल्य, किसानों कि जो बीमा फसली योजना है, उसका भुगतान समय से कराने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम अविनाश त्रिपाठी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीति में बदलाव की मांग की। इस दौरान नीरज, देवकांत शर्मा, जगदीश, अंकित ठाकुर, अश्वनी, मनोज कुमार, गोपीचंद, बृजमोहन मौजूद रहे।