नाम चर्चा में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को आश्रम के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना महाराज के पावन अवतार महा के उपलक्ष्य में नाम चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें परमात्मा की भक्ति के भजनों की प्रस्तुति से भक्ति रस की बयार बही।
आश्रम में सुबह से ही यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। नाम चर्चा में साध संगत ने गुरु और परमात्मा की भक्ति से ओतप्रोत एक से बढकर एक भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर सबकों भक्ति रस से सरोबार किया तथा रामनाम का गुणगान किया। इस दौरान साध संगत ने नशे व बुराइयां छोड़ने तथा मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विशाल भंडारे में साध संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की।