फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम के लिए भाजपाइयों ने जनंसपर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम के लिए भाजपाइयों ने जनंसपर्क किया
विज्ञापन

बड़ौत। रमाला मिल में सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपाइयों ने क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
रमाला मिल के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह तुगाना के नेेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छपरौली, रमाला, किरठल, लूंब, तुगाना हेवा, बोढा आदि सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया और किसानों सहित आमजन से सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। सतेंद्र तुगाना ने बताया कि रमाला मिल के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके उद्घाटन के लिए बागपत में रमाला मिल में चार नवंबर यानी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ आदित्यनाथ आ रहे हैं। चेयरमैन सत्येंद्र तुगाना ने बताया कि पहले मिल की क्षमता 2750 टीडीसी थी जो अब बढ़कर 5000 टीडीसी हो गई है। इससे रमाला मिल से जुड़े किसानों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर राजपाल, विनोद, विनीत, राजपाल डायरेक्टर ,महावीर डायरेक्टर, भूपेंद्र डायरेक्टर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी कार्यकर्ताओं के साथ रमाला, सूप, सौंटी, ककड़ीपुर, लूंब सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण किसानों के लिए बड़ा तोहफा है। इस अवसर पर पप्पन, लोकेंद्र, शीशपाल, कृष्णपाल, राजकुमार प्रधान रमाला शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें