फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया।

विज्ञापन
खेकड़ा शहर मे ईश्वरीय प्रजापिता ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वावधान मे आयोजित दीपावली मिलन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 29वां वार्षिकोत्सव एवं दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी और भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

शहर स्थित सागरमल धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेकड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद ब्रह्मकुमार पीयूष भाई ने स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत राजयोग द्वारा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तन के साथ मन को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने मन को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाने के लिये मंत्र बता कार्यक्रम मे मौजूद महिला, पुरूष श्रद्वालुओ को लाभान्वित किया। इसके बाद गिरीजा बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया। ब्रहमकुमारी सविता दीदी ने दीपावली का अर्थ एवं महत्व के बारे मे बताया। कार्यक्रम मे अनेको वक्ताओ ने भगवान शिव का गुणमान किया। और सभी ने एक दूसरे को दीपावली के त्यौहार की बधाई दी। डा सोनल धामा ने कार्यक्रम की सराहन की। कार्यक्रम मे अतिथियो को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रहमकुमारी सविता दीदी, ब्रहमकुमारी बलबीर दीदी, आशाराम त्यागी सरपंच, आदर्श गुप्ता, सुरेशचंद कौशिक, सत्यप्रकाश दरोगा, प्रमोद गोस्वामी, ईश्वरचंद वर्मा, सुशीला, वंदना रानी, डा सोनल धामा, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें