खेकड़ा शहर के मौहल्ला अहिरान स्थित शिव मन्दिर मे आयोजित सम्मान समारोह मे रामलीला मे सहयोग करने व?
- फोटो : KAHKRA
रामलीला मंचन में सहयोग देने वाले सम्मानित
खेकड़ा। शहर में रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले सहयोगियों को श्री बालाजी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। अहिरान स्थित शिव मंदिर में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रजापति समाज के हरमाया, जितेंद्र आर्य, शंकर, नरेश कुमार, ओमपाल, राजू, दिनेश, मंजू, सुभाष प्रजापत, नंदू आदि सम्मानित हुए। प्रजापति समाज के लोगो ने श्री बालाजी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो को भविष्य मे भी ऐसी ही सहयोग करने का आश्वासन दिया। स दौरान कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, संरक्षक आनंद यादव, धर्मबीर यादव, सचिव प्रवीन यादव, संजीव जैन, राजेंद्र यादव, अजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक कुमार, मोहन बेदी आदि मौजूद रहे।