सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई
बागपत। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को कोतवाली में एसडीएम और सीओ ने शांति समिति की बैठक ली। अधिकारियों ने दोनों वर्गों के लोगों सेे शांति व्यवस्था बनाए रखने की आह्वान किया।
एसडीएम पुलकित गर्ग और सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डाले। आपराधिक किस्म के लोगों पर नजर रखें। पुलिस को तुरंत सूचित करें। किसी भी समुदाय के व्यक्ति पर कोई छींटाकशी नहीं करें। यदि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की गई तो उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी आपसी भाईचारे के साथ रहे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार, योगेश प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार, बीडीसी सदस्य योगेन्द्र कुमार, सुभाष प्रधान, हारून अली, यासीन मौजूद रहे।