बागपत जिला अस्पताल में आई पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन की जानकारी देते डॉ.हरीश
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में अब मरीजों को बेहतर एक्सरे सुविधा प्रदान की जाएगी। सोमवार को अस्पताल में पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन मंगवाई गई है। एक सप्ताह के अंदर इंजीनियर मशीन को इंस्टॉल कर चालू करेंगे। मशीन स्टॉल होने पर मरीजों को जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर एक्सरे करने में परेशानी होती थी। मरीजों को अन्य स्थानों पर एक्सरे कराने के लिए विवश होना पड़ता था। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सोमवार को अस्पताल में मरीजों को डिजिटल एक्सरे की उपलब्ध कराने के लिए पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन मंगवाई गई है। इससे अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को अस्पताल में ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। एक सप्ताह के अंदर शासन स्तर से इंजीनियर आकर मशीन को सेट करेंगे। एक सप्ताह बाद मरीजों को जिला अस्पताल में ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। मशीन इंस्टॉल होने पर मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए निजी चिकित्सकों के पास नहीं जाना पड़ेगा।