फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के आने से पहले ही 19 करोड़ का भुगतान

Sat, 23 Dec 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले मेें आने से पहले ही सिस्टम हरकत में आ गया। डीसीओ मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और मिल अधिकारियों से बातचीत की। मिल ने 19 करोड़ रुपये के भुगतान की एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत से रमाला मिल तक सड़क के गड्ढे भरे गए। दफ्तरों में अफसर आंकड़ों को दुरुस्त करते दिखे। उर्जा निगम के अधिकारी दिनभर तैयारियों और लंबित समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।

मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान के करोड़ों रुपये बकाया है। डीसीओ सुशील कुमार बृहस्पतिवार को मलकपुर चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के नौ करोड़ रुपये का भुगतान कराया गया है। समिति के खाते में रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दस करोड़ रुपये पिछले सत्र के भुगतान से कराए गए हैं। चीनी मिल ने एडवाइजरी जारी की। इसके बाद यह भुगतान किया गया है। उधर, बड़ौत से रमाला के बीच में लोक निर्माण विभाग ने हाईवे के गड्ढे दुरुस्त किए। दिनभर यहां टीम गड्ढे भरने में लगी रही। दफ्तरों में अफसर फाइल और आंकड़े दुुरुस्त करते रहे। किसानों को समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें