फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद भी बड़े चौधरी की मूर्ति को अनावरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 साल बाद भी बड़े चौधरी की
विज्ञापन

प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

रमाला। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा 11 साल से अनावरण का इंतजार कर रही है। बड़ौत में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में यह आदमकद प्रतिमा लगी है। लेकिन अभी तक अनावरण नहीं हुआ। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा का कहना है कि सिंचाई मंत्री से मिलकर जल्द ही अनावरण कराया जाएगा। बड़ौत के सिंचाई विभाग के दफ्तर में वर्ष 2006 में तत्कालीन सिंचाई मंत्री अनुराधा चौधरी ने करीब छह लाख रुपये की लागत से यह प्रतिमा लगवाई थी। लखनऊ से यह कांसे की प्रतिमा मंगवाकर लगवाई गई। मगर अब तक अनावरण बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें