फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदरों की लड़ाई में टूटा मधुमक्खियों का छत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-मधुमक्खियों ने 7 से अधिक को काटा, आंधे घंटे बाधित रहा मार्ग
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर के कैनाल रोड पर बंदरों के दो झुंडे ने लड़ाई के दौरान पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को तोड़े दिया। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर सात से अधिक लोगों को काट लिया। लोगों ने दुकानों, घरों में छिपकर किसी तरह खुद को बचाया।
विज्ञापन

दरअसल, पंचवटी मन्दिर परिसर में एक पीपल का पेड़ लगा हुआ है, जिस पर मधुमक्खियों ने छत्ता बनाया हुआ हैं। सोमवार सुबह अचानक बंदरों के झुंड में अचानक लड़ाई शुरू होने से छत्ता भी टूट गया। पहले तो राहगीर बंदरों से बचने का प्रयास कर ही रहे थे कि उन पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। दुपहिया वाहन लेकर कैनाल पटरी से गुजर रहे सात से आठ लोगों को मधुमक्खियों ने काटा। इस दौरान बच्चों को नर्सिंग होम में लेकर आये 3 तीमारदारों को भी मधुमक्खी ने काटा। दो युवकों को तो चिकित्सक के यहां इलाज को जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें