फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को बीएड की परीक्षाएं शुरू हुई। बागपत में जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक महाविद्यालय, दिगंबर जैन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई, जो नौ बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग और मास्क के साथ ही अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्र अधीक्षकों द्वारा निरीक्षण भी किया गया। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनीता जैन ने बताया कि पहली पाली में कुल 327 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जेवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश चंद शर्मा ने बताया कि पहली पाली में 500, डीजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली में 400 छात्रों ने परीक्षा दी।
परीक्षा में एक छात्रा रही अनुपस्थित
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल गई परीक्षा में मंगलवार को तृतीय पारी में एमए द्वितीय वर्ष का अंग्रेजी व हिंदी का पेपर था। दोनों में 11 छात्राएं पंजीकृत थीं। सभी उपस्थित रहीं। चौथी पारी में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र का पेपर था। 49 छात्राएं पंजीकृत थी, एक अनुपस्थित रही। यह जानकारी कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक संजय सैनी ने दी। परीक्षा में प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें