फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में सोशल डिस्टेंस के साथ होगी बीएड प्रवेश परीक्षा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश और सीसीटीवी की होनी चाहिए व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली जाए। सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिले में 11 सौ विद्यार्थी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देंगे। श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में परीक्षा होगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उप नोडल समन्वयक और अतिरिक्त नोडल अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट ,सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक पर्यवेक्षक दल केंद्र प्रतिनिधि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए तैनात किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी जाए और परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में लाइट कैमरे की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए । कोविड-19 के दृष्टिगत सेटिंग प्लान बनाया जाए। किसी भी कक्ष में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक का होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा दोनों पारियों में परीक्षा नकल विहीन कराई जाए । इस दौरान एसपी अजय कुमार सिंह , एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनित कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें