जिले में तीन केंद्रों पर 1100 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा तैयारी को लेकर प्रशासन जुट गया है। परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 1100 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 1100 परीक्षार्थी पंजीकृत है। तीन केंद्र बनाए गए है। इनमें यमुना इंटर कालेज में दो एवं इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर को केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर कालेज में बनाए गए दोनों केंद्रों पर 300-300 तथा इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किए
बागपत। परीक्षा के लिए केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए गए है। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार तथा इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर कलां में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संजय कुमार गौतम को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के लिए धारा 144
बागपत। बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगी। केंद्रों के 500 मीटर के एरिया में फोटो स्टेट व स्टेशनरी की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए है।
परिचय पत्र व एडमिट कार्ड ही होगा पास
बागपत। प्रवेश परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों के लिए उनका परिचय पत्र तथा परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड उनका पास होगा।