- आरक्षण जानने के लिए कलक्ट्रेट विकास भवन और ब्लॉक कार्यालय पर रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिनभर आरक्षण की सूची देखने के लिए विकास भवन, ब्लॉक व जिला पंचायत राज विभाग में लोगों की दिन भर आवाजाही लगी रही। लोग दिन भर आरक्षण सूची देखने के लिए विभागों के चक्कर लगाते नजर आए। कलक्ट्रेट से चौपाल तक आरक्षण जानने के लिए बेचैनी बनीं रही।
प्रशासन ने बुधवार को त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। आरक्षण सूची देखने के लिए दिन भर विकास भवन, जिला पंचायत राज कार्यालय और ब्लॉक में लोगों की आवाजाही रही। सुबह से ही सूची को लेकर लोग विकास भवन और ब्लॉक के चक्कर लगाते हुए नजर आए। पंचायती राज विभाग कार्यालय में भी दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। विकास भवन और ब्लॉक में आने वाले लोगों में आरक्षण सूची देखने को लेकर जिज्ञासा दिखाई दी। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि आरक्षण सूची देखने के लिए कार्यालय में दिन भर लोगों की आवाजाही रही। उधर, बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बताया कि आरक्षण सूची देखने के लिए ब्लॉक में दिन भर लोगों की भीड़ रही।