फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पता नहीं कब है चुनाव

Thu, 24 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम और सीओ ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने फोन पर बीडीओ से चुनाव प्रक्रिया के बारे में पूछा। इस सवाल के जवाब में बीडीओ ने कहा कि मुझे नहीं पता कब है चुनाव। इस पर एसडीएम ने बीडीओ को तत्काल प्रभाव से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। एसडीएम ने बीडीओ और अन्य कर्मचारियों को चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। चार चरणों में जिले में चुनाव कराए जाएंगे। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के लिए चुनावों की तिथि घोषित होते ही प्रत्याशियों में उत्साह है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की चिंता सताने लगी है।

इसी के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव और सीओ सीपी सिंह ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी कार्यालय से गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने फोन पर बीडीओ से चुनाव प्रक्रिया के बारे में पूछा। इस पर बीडीओ ने दो टूक कहा कि मुझे नहीं पता कब है चुनाव।
विज्ञापन


अधिकारियों ने एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा से जब यह पूछा कि बूथ व स्टोर रूम कहां बनेंगे, पार्किंग की क्या व्यवस्था है, नामांकन के लिए काउंटर कहा बनेंगे। इस पर एडीओ ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि सर यह तो मेरा पहला चुनाव है। मुझे नहीं पता चुनाव कैसे कराएं जाते हैं।

इस पर एसडीएम भड़क उठे। उन्होंने बीडीओ और एडीओ की क्लास ली। उन्होंने ब्लाक परिसर मेें फैली गंदगी पर नाराजगी भी जताई। एसडीएम ने बीडीओ व अन्य कर्मचारियों को चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस अवसर ग्राम सचिव सुधीर तोमर व ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान ने एसडीएम व सीओ को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर ब्लाक का निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ व एडीओ पंचायत की लापरवाही सामने आई है। दोनों अधिकारियों को कार्य के प्रति लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें