फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने सचिवों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर और आपरेशन कायाकल्प का कार्य अधूरा मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

बड़ौत। बीडीओ राहुल वर्मा ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर ग्राम सचिवों की बैठक ली। स्टॉक रजिस्ट्रर न बनाने और आपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों के अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई। सभी ग्राम सचिवों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ राहुल वर्मा ने बैठक में मौजूद सभी ग्राम सचिवों से स्टॉक रजिस्टर दिखाने को कहा। मगर, किसी भी सचिव के पास स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इसके बाद बीडीओ ने गांवों में आपरेशन कायाकल्प के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की तो अधिकांश अधूरे मिले। उन्होंने गांवों में शौचालय निर्माण के बारे में पूछा तो कुछ गांवों मेें जहां शौचाली अधूरे रहने की बात कहीं गई तो कई जगहों अभी तक निर्माण कार्य शुरू न होना पाया गया। इसके अलावा खेल मैदान बनाने में रुचि न दिखाने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और लापरवाही मानते हुए सचिवों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि आगामी बैठक से पूर्व सभी कार्य पूरे न मिलने पर कार्रवाई के लिए सीडीओ व डीएम को संस्तुति भेजी जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, एडीओ समाज कल्याण सुधीर पंवार, भूपेंद्र, हिमांशु राठी, संजीत, विकास राठी, विकुल, प्रिंस जैन, प्रमेंद्र, दीपक, दीपा, शैंकी, पूजा, अवनीश, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें