फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस उत्पादन की बीडीओ नहीं दे रहे जानकारी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृष्णा और हिंडन किनारे पर किसानों को बांस (ग्रीन गोल्ड कल्टीवेशन) का उत्पादन करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करना था। इसकी सूचना बीडीओ से मांगी गई थी, लेकिन नहीं दी गई। डीडीओ हुब लाल ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया है। चेतावनी देते हुए13 जनवरी तक जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर हिंडन-कृष्णा नदी क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधे लगानेे, बायोडायर्सिटी पार्क विकसित करने और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इनमें से अधिकांश कार्य अधर में लटके हुए है। जिस वजह से नदियों के किनारे बसे गांवों में प्रदूषण का असर कम नहीं हुआ है। एनजीटी के आदेश पर भूगर्भ जल का शुद्ध करने के लिए हिंडन-कृष्णा नदी के किनारे पर बांस (ग्रीन गोल्ड कल्टीवेशन) के उत्पादन के लिए कार्यक्रम संचालित किया था। डीडीओ ने बताया कि कितने किसानों ने इस बांस की बुआई की। इसकी सूचना ब्लॉक स्तर से निरंतर मांगी जा रही है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। डीडीओ लगातार विभाग की ओर से बांस उत्पादन की सूचना प्रारूप पर मांगने के लिए नोटिस भेज चुके हैं। दोबारा सभी बीडीओ को पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे किसान बांस उत्पादन कर रहे है। इसके सूचना 13 जनवरी तक कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। चेतावनी दी है कि समय पर सूचना नहीं दी गई तो संबंधित बीडीओ का जनवरी माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें