फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बावरिया गैंग के बदमाश अजीत को दबोच लिया जबकि उसके साथी फरार हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी और सीओ ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि मलकपुर चौकी पुलिस कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार कुछ युवक बड़ौत से मलकपुर की ओर जा रह थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली मारकर एक युवक घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना अजीत निवासी हापुड़ बताया। सूचना पर एसपी अजय कुमार, एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद घायल अजीत को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि कि पकड़ा गया बदमाश बावरिया गैंग का सदस्य है। उससे पूछताछ की जा रही है। आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें