फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बसौद के युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। दिल्ली में करनाल मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बसौद गांव के ट्रांसपोर्ट कर्मी कपिल (40) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बसौद गांव निवासी सैलून संचालक इंद्र के बेटे कपिल दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कपिल बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी करनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कपिल की बाइक में टक्कर मार दी। घायल कपिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कपिल के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। उनका छोटा भाई प्रवेश इंदौर की कंपनी में नौकरी करता है, जबकि एक भाई विपिन दिल्ली की कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें