फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत के अंतिम व आशीष यादव ने बढ़ाई बढ़त

Thu, 15 Aug 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वन टारगेट शूटिंग एकेडमी पर क्रीड़ा भारती एवं वन टारगेट शूटिंग एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शामली के पीयूष व बहादुरगढ़ हरियाणा की वंशिका ने बढ़त बनाई। अन्य शूटरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बड़ौत, बागपत के साथ ही मेरठ, बिजनौर, आगरा, मथुरा, संभल, बहादुरगढ़, गुरुग्राम आदि शूटिंग रेंज से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एकेडमी के कोच विपिन दांगी ने बताया कि अभी तक के हुए मुकाबलों में एयर राइफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में शामली के पीयूष शर्मा 626.6 स्कोर के साथ अपने वर्ग में आगे रहे। एयर राइफल आईएसएसएफ बालिका वर्ग में बहादुरगढ़ हरियाणा की वंशिका 617 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ बालिका वर्ग में बड़ौत की अंतिम 562/600 अंकों के साथ आगे रहीं, जबकि एयर राइफल एनआर वर्ग में बागपत के आशीष यादव 380/400 अंकों के साथ आगे रहे। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में संगम पंवार 375/400 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इंडियन पैरा टीम कोच सुधीर तोमर, विक्रांत सिंह तोमर, आकाश तोमर, अंकुश तोमर तकनीकी अधिकारी के रूप में रहे तथा प्रतियोगिता के संचालन में विनय दांगी, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अफसरा, वर्ल्ड रेलवे कप विजेता विपिन राणा, देवेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अंकुर शर्मा, हर्ष, प्रदीप कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें