बड़ौत। आजाद नगर कॉलोनी के युवाओं और बच्चों ने रविवार को स्वच्छता भारत अभियान के तहत पहले नगर में मुख्य मार्गों से रैली निकाली, बाद में रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया।
रैली नगर की बड़का रोड, गुराना रोड, गांधी रोड, बिनौली रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंची। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तख्ती, बैनर पर लिखे स्लोगन और धरती माता करे पुकार स्वच्छ रखो अपना घर दुआर, हम सबका एक ही नारा साफ सुथरा हो देश हमारा, स्वच्छ भारत का जन अभियान, जाग रहा है हिंदुस्तान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इसके उपरांत बच्चों ने रेलवे स्टेशन परिसर मेें घंटों तक सफाई अभियान चलाया और लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस अवसर पर कुनाल पांचाल, प्रियांशु, अरुण, अनश मलिक, वंश, उदित, प्रीतम, अनिकेत, अमन, प्रदीप, उज्जवल धामा, कार्तिक धामा, देव, अनुभव, देव तोमर, मोहित सैनी, रिया पांचाल शामिल रहे।