फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन पांच नामांकन पत्र जमा

विज्ञापन
बागपत जिला बार एसोसिएशन में महामंत्री पद के लिए नामांकन फार्म भरते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि बार के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह सभागार में नामांकन शुरू हुए। इस दौरान बार के अध्यक्ष पद के लिए सुभाष सिंह तोमर एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार तोमर एडवोकेट, महामंत्री पद के लिए इफ्तखार हसन, संयुक्त मंत्री पद के लिए विपिन कुमार पंचार, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए कपिल पंवार एडवोकेट ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने वकीलों से संपर्क करना शुरू कर दिया। इस कारण दिन भर कचहरी परिसर में बार के चुनाव का माहौल रहा।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन कराया
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से पहले चौधरी चरण सिंह सभागार का सैनिटाइजेशन किया। नामांकन पत्र जमा करने समय उम्मीदवारों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा। इसके अलावा अधिवक्ताओं से मास्क लगाकर आने की अपील की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में 473 मतदाता
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव के लिए इस बार 473 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है। एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि मतदाता सूची कमेटी को मिल गई है। वोटर लिस्ट की प्रति एक सौ रुपये देकर प्राप्त की जा सकेगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 जुलाई को दोपहर दो से तीन बजे के बीच होगी। नामांकन पत्र वापसी चार अगस्त को सुबह दस से 12 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें