बागपत। भारतीय मूल के पूर्व नौसेना के अफसर कुलभूषण जाधव की रिहाई को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित जिला जज को ज्ञापन सौंपा। जुलूस निकाला और न्यायिक कार्यों से भी विरत रहे।
पाकिस्तान ने पूर्व नौसेना के अफसर को फांसी की सजा सुनाने जाने पर देश की जनता में आक्रोश है। सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे और जुलूस निकाला।
प्रधानमंत्री के नाम संबोधिते जिला जज आरके शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कुलभूषण जाधव को अलोक तांत्रिक तरीके से बिना सुनवाई के मौका दिए सजा-ए-मौत की सजा सुना दी, जो निदंनीय है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से जाधव को सकुशल रिहा करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इसमें नरेंद्र पंवार बली, देवेंद्र आर्य, जयवीर सिंह, संजय गौड़ जयेश शर्मा, अजीत सिंह, संजय पंवार, विकास पंवार, मनीष विश्वकर्मा, सरिता पंवार, कपिल गुर्जर, आजाद धामा, अतुल, महेंद्र बंसल, संतोष कश्यप, सुदेश चौहान, रोहित त्यागी समेत अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे।