फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कत्लखाने चले तो नपेंगे अफसर : बघेल

Fri, 12 May 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा अवैध कत्लखानों पर सख्त पाबंदी रहेगी। शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विकास भवन सभाकक्ष में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा  डीएम और एसपी कोशिश करेंगे तो क्राइम कंट्रोल होगा। बेवजह जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ  मुकदमे लिखाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए  विद्युत से होने वाले नुकसान की भरपाई सात दिन में करें। अधीक्षण अभियंता के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए, साथ ही इसके कारण की भी जांच होगी। 

डीएम भवानी सिंह ने बताया जिले में खरीद का लक्ष्य आठ जार मीट्रिक टन है, लेकिन अभी खरीद 19 सौ मीट्रिक टन हुई है। बघेल ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को 15 जून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। ओपीडी करने और चिकित्सकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देश दिए ऐसे शिक्षकों की सूची बनाए जो अनुपस्थित रहते हैं।  अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करें।  
विज्ञापन


निर्देश दिए सर्वे कराएं कि कितने हैंडपंपों को बाउंडरी में लिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया जाए। यही नहीं जिन लोगों ने हैंडपंप पर मोटर रख लिया है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसमें डीएम भवानी सिंह, एसपी अजय शंकर राय, एडीएम डीपी सिंह, सीडीओ चांदनी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, एसडीएम आदित्य प्रजापति, बीएसए योगराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा चौगामा नहर योजना बनी, लेकिन नहरों में पानी नहीं, बागपत और रमाला मिल की पेराई बढ़ाई जाए, चकरोड का पक्कीकारण कराया जाए तो झगड़े कम हो जाएंगे, पिलाना में पशु चिकित्सालय की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर चलवाने, छपरौली में सरकार की बाग की 100 बीघा जमीन है उस पर गोशाला बनवाई जाए, चांदीनगर मार्ग की निर्माण, गन्ना का भुगतान, बढ़ा हुआ बिजली का चार्ज वापस, बिजरौल में पशुओं का पाली क्लीनिक है जो जर्जर है उसे सुचारु कराने की मांग उठाई, छपरौली में यमुना नदी का पुल निर्माण आदि समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें