फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी नगर पंचायत की चेयरमैन के खिलाफ याचिका खारिज

Fri, 12 May 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की नगर पंचायत चेयरमैन सीमा ठाकुर के अधिकारों की बहाली के खिलाफ दायर की गई अर्जी को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया है। इससे याचिका कर्ता सभासद को झटका लगा है।
विज्ञापन


  कस्बा के सभासद पीयूष गुप्ता ने चेयरमैन सीमा ठाकुर द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर पिछले साल प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की थी। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने उनके अधिकार सीज कर दिए थे। चेयरमैन इसके खिलाफ हाईकोर्ट में गई थी। हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए शासन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

पिछले दिनों शासन ने आरोपों को निराधार मानते हुए उनके अधिकार बहाल कर दिए थे। इसको चुनौती देते हुए सभासद पीयूष गुप्ता ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई कर याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सभासद पीयूष गुप्ता ने कहा हाईकोर्ट के आदेश की उनको फिलहाल जानकारी नहीं है। यदि हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है तो सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी। साथ ही प्रदेश की नई सरकार से दोबारा से मामले की जांच करने की मांग की। इसके लिए पत्र भेजा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें