फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुले बैंक, सर्वर ठप होने पर हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत में तीन दिन बाद बैंक खुलने पर लिंक न आने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तीन दिन बाद खुले बैंक, सर्वर ठप होने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। तीन दिन बाद सोमवार को बैंक शाखाएं खुली तो ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सर्वर में गड़बड़ी से लेनदेन का कार्य ठप हो गया। इससे नाराज ग्राहकों ने संबंधित बैंक शाखाओं पर हंगामा किया।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों (शुक्रवार व शनिवार) से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। रविवार को अवकाश के चलते बैंक बंद रहे। इन तीन दिनों की बंदी के चलते ग्राहकों को भारी परेशानी हुई। एटीएम भी खाली रहे। सोमवार को तीन दिन बाद जैसे ही नगर व देहात क्षेत्र की बैंक शाखाएं खुली उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। थोड़ी देर कार्य हुआ और लिंक गायब हो गया। इसके बाद घंटों लिंक नहीं रहने से ग्राहक कतार में लगे रहे। ग्राहकों में सुरेश, संजीव, प्रमोद, अशोक, राममेहर, दीपक, ममता, संगीता, बबीता आदि का कहना था कि उन्हें धार्मिक कार्यों के लिए रुपये निकालने थे लेकिन लिंक फेल होने से उन्हें पैसे नहंी मिले। एटीएम पर भी रुपये नहीं निकले। उधर, बावली, निरपुड़ा, बामनौली, बिजरौल आदि गांवों के बैंक शाखाओं का हाल भी ऐसा ही रहा। जब इस संबंध में बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा के प्रबंधक हुरमेंद्र का कहना था कि कभी-कभार लिंक फेल हो जाता है, जिससे दिक्कतें होती हैं। आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी से लगी ग्राहकों की लंबी कतार
फोटो संख्या-
बागपत/चांदीनगर। तीन दिन बाद बैंक खुले लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई। कहीं सर्वर डाउन रहा तो कहीं भीड़ होने के कारण कतार लंबी रही। जिला मुख्यालय पर कई एटीएम पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जब बैक खुले तो रटौल विनयपुर और फुलैरा की सिंडिकेट बैंक पर ग्राहकों की भीड़ लग गई। लेकिन बैंकों का सर्वर डाउन होने से ग्राहकों को कतार में घंटों गुजारने पड़े। इसके चलते उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया। उपभोक्ता हबीब खान ,वसीम कुरेशी आदि ने बताया की उन्हें व्यापार के लिए एनएफटी करानी थी लेकिन बैंकों के सर्वर ठप होने से काम नही हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें