फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के बिनौली में न्यायालय के आदेश से भारतीय स्टेट बैंक की बिजवाड़ा शाखा के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया।  
विज्ञापन
फजलपुर सुंदर नगर निवासी किसान अमर सिंह पुत्र पोहकार ने 1 अक्तूबर को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसने वर्ष 2007 में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बिजवाड़ा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिस पर उसने एक लाख का लोन लिया था। 11 मार्च 2011 में ब्याज समेत वह जमा कर दिया था। बैंक ने आठ नवंबर 2014 को किसान के घर लोन को ब्याज समेत जमा करने का नोटिस भेजा। इसे देखकर उसकी जमीन खिसक गई।   किसान ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया तो पता चला किसान के क्रेडिट कार्ड पर 12 मार्च 2011 को दोबारा फिर 99 हजार 500 रुपये का लोन लिया गया है। किसान ने उक्त लोन लेने से इंकार किया है। उन्होंने बताया नगदी निकालने वाले फार्म (विड्रॉल फॉर्म) पर न तो मेरा नाम सहीं है और न ही हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। न्यायालय के आदेश पर बिनौली पुलिस ने शाखा प्रबंधक बिजवाड़ा समेत अज्ञात दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक ने इसे झूठा फंसाने की बात कही है और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें