बड़ौत। होली पर्व पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली समेत अन्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए गए हैं। ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। परिवहन अधिकारियों ने बसों के फेरे व संख्या बढ़ाने के साथ चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है, यह रोक एक सप्ताह तक रहेगी। बताया कि यदि इस बीच कोई चालक या परिचालक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिपो के पास बसों के मुकाबले चालकों व परिचालकों की संख्या कम है।
वर्जन होली पर्व पर एक सप्ताह तक चालकों व परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो सके। यात्रियों को यातायात की अच्छी व्यवस्था देने का प्रयास है। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत