फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे लहराए, जाम लगाया, कृषि बिल की प्रति जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनुपर हाईवे स्थित राष्ट्र वंदना चौक पर काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। वहीं, ट्रैफिक रोककर नारेबाजी करते हुए नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। उन्होंने एमएसपी पर कानून बनाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र वंदना चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ अनुज मिश्रा और तहसीलदार प्रसून कश्यप को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। हाईवे पर ट्रैफिक रोके जाने पर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
चांदीनगर क्षेत्र के गांव ढिकौली, औगटी, पांची, पटौली, नंगलाबड़ी में पंचायत कर केंद्र सरकार के खिलाफ झंडे लहराए। ढिकौली में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित बैठक में सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार नए कृषि कानून तत्काल वापस ले। यहां संदीप प्रधान, रामवीर ढाका, विनय ढाका, नीरज, वीरपाल, जयदेव, ओमप्रकाश, डॉ. जितेंद्र आदि रहे। वहीं, अमीनगर सराय क्षेत्र के हिसावदा गांव में किसान मजदूर संगठन ने एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की। वहीं, अन्नू मलिक, वरुण शर्मा, अवध प्रताप, प्रयाग राणा आदि ने सिंघावली अहीर के थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोघट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुसार बस स्टैंड पर राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया। किसानों ने निजी वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया। एसएसआई सुशील कुमार के समझाने पर जाम खोला। यहां धर्मेंद्र राठी, ऋषिपाल, सुधीर, देवेंद्र, मोनू, विनोद, पप्पू, इकबाल, रवींद्र आदि मौजूद रहे।
बड़ौत में यूनियन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह व किसान नेता बलजोर सिंह के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचकर सांकेतिक जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। यहां मगन तोमर, रूपेश मलिक, रेनू तोमर, राजगुरु तोमर, धर्मपाल चेयरमैन आदि रहे। उधर, किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिलवाड़ी गांव में काला दिवस मनाया। यहां कालूराम, अन्नू मलिक, अरविंद, भगत सिंह, यशवीर सिंह, निर्भय सिंह मौजूद रहे। देशखाप चौधरी सुरेद्र तोमर ने भी आवास पर काला दिवस मनाया। वहीं भाकपा कार्यकर्ताओं ने भी काला दिवस मनाया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया
बड़ौत में रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक करके सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, वीरपाल राठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र मलिक ने किसानों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। यहां युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विश्वास चौधरी, सुरेश राणा, रवींद्र मान, यशवंत तोमर शामिल रहे। उधर बिनौली में कार्यकर्ता गगन धामा, उपेंद्र धामा, विनीत, तन्मय, सचिन, कमल शर्मा आदि ने काले झंडे दिखाए। मलकपुर गांव में सपा नेता व अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान तथा जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र तोमर समेत कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। यहां अतुल सिंह, सतपाल सिंह, राजपाल सिंह, जगदीश, सोहनवीर आदि रहे।
उधर खेकड़ा में किसान मोर्चा ने मोहल्ला मुंडाला में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला मुंडाला में तांगा स्टैंड पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम अजय कुमार और सीओ युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां सोनू चौहान, धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, नीरज धामा, जितेंद्र धामा, महेश तेवतिया आदि रहे।
सिंघु बार्डर रवाना हुए किसान व अधिवक्ता, जमकर की नारेबाजी
फोटो संख्या 2..
बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर किसान व अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में पीएन शर्मा पार्क पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए सिंघु बार्डर के लिए रवाना हुए। इनमें विकास मलिक, बॉबी बावली, आशुतोष तोमर, दीपक तोमर, बिट्टू सूप, विपिन ढिकाना, सागर, अभिलाष तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें