फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : खाली होने लगे अस्पताल, गिरने लगा संक्रमितों का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर से बागपत जनपद जीतने की ओर बढ़ गया है। संक्रमितों के साथ अब मौत का ग्राफ काफी नीचे गिर गया है। जिसके फलस्वरूप अस्पताल पर दबाव कम होने लगा है। सीएचसी सरूरपुर में अब एक भी मरीज कोरोना का नहीं है। अन्य अस्पतालों में भी बेड खाली होने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के छह कोविड अस्पतालों में 511 बेड हैं। जिनमें से 455 अब खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 मई को 239 मरीज मिले थे और 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। 15 मई को भी 8 लोगों की मौत हो गई थी। अभी तक 4466 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 71 लोगों की मौत हो चुकी है।
गांवों में अभियान चलाने से सुधरे हालात
पंचायत चुनाव के बाद गांवों में स्थिति काफी खराब हो गई थी। कोरोना और जानलेवा बुखार के कारण कई गांवों में कोहराम मच गया था। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी समितियों को एक्टिव किया। सर्विलांस बढ़ाया गया। गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। घर-घर जाकर सर्वे किया गया। किसी मरीज में कोरोना का एक भी लक्षण दिखा तो उसे मेडिसन किट दी गई। तीनों तहसीलों में ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण केंद्र बनाए गए। टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से मरीजों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। अभी भी यह तमाम अभियान जारी हैं।
विज्ञापन

अभी सावधानी बरतने की जरूरत : डीएम
डीएम राजकमल यादव का कहना है कि सभी कोरोना वॉरियर्स की मेहनत की वजह से जिले के हालात अब सुधरने लगे हैं। फिर भी अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और भीड़ एकत्र न करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से करें। इंटीग्रेटिड कोविड कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0121-2220027 पर कॉल करें।
विज्ञापन

मई माह में मिले संक्रमित व मौत
1 मई 368 4
2 मई 261 2
3 मई 273 3
4 मई 155 1
5 मई 226 0
6 मई 236 7
7 मई 184 4
8 मई 176 4
9 मई 172 3
10 मई 165 2
11 मई 240 3
12 मई 262 2
13 मई 178 2
14 मई 239 9
15 मई 94 8
16 मई 191 4
17 मई 176 4
18 मई 151 3
19 मई 128 1
20 मई 92 2
21 मई 124 1
22 मई 118 1
23 मई 56 0
24 मई 73 0
25 मई 64 0
26 मई 64 1
-----------
कुल 4466 71
-----
कोविड अस्पतालों में बेड की स्थिति
अस्पताल कुल बेड खाली बेड
आर्यभट्ट 230 218
आस्था 50 35
सरूरपुर 75 75
खेकड़ा 75 64
क्रिस्टल 31 21
मेडिसिटी 50 42
--------------------
कुल 511 455
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें