बकाया गन्ना भुगतान अविलंब करने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील में जाट उत्थान के तत्वाधान में किसानों ने धरना दिया।
अभिलाष तोमर के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे और धरना दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र के मलकपुर मिल द्वारा भुगतान न होने से किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
किसानों का करोड़ों रुपया मिल प्रबंधन की हठधर्मी के चलते नहीं मिल रहा है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही बकाया भुगतान किसानों के खातों में नहीं पहुंचा तो संगठन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगा।
धरने में सुभाष भारद्वाज, विक्की तोमर, विशेष तोमर, देवदत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रशांत तेवतिया, अंकित धामा, सुरेश, विकास, संदीप तोमर, राजन अंकित राणा, धनराज, चिराग रहे।