फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रतिशत अंक लाओ, साढ़े सात हजार रुपये पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने शुरू की गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार ने गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक योजना शुरू की है। इसके तहत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परा स्न्नातक में उत्तीर्ण होने पर साठ प्रतिशत अंक लाने वालों को पांच हजार रुपये, 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को साढ़े सात हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 3300 इकाई है। इनमें 2000 माइक्रो इकाइयां और 1300 लघु इकाइयां है। बड़ौत नगर में रिम-धुरा पार्ट्स की लगभग 120 फैक्टरियां है। इसके अलावा बहुत सी दुकानें और पंजीकृत फर्मों पर भी श्रमिक कार्य करते हैं। कोरोना काल में श्रमिकों की व्यवस्था डगमगा गई। इस कारण उनके सामने तमाम परेशानियां आ रही थी। इसी बीच शासन स्तर से श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। पढ़ाई से लेकर खेल कूद, डिग्री व इंटर कॉलेजों में पढ़ाई के लिए अलग अलग योजनाओं को संचालित किया है। इसी क्रम में शासन स्तर से गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार योजना शुरू की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुुमार सिंह ने बताया कि इस योजना में कारखानों, वाणिज्यिक अधिष्ठानों, दुकानों में काम कर रहे श्रमिकों के दो बच्चों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परा स्न्नातक में उत्तीर्ण होने पर साठ प्रतिशत अंक लाने वालों को पांच हजार रुपये, 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को साढ़े सात हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें