फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कोताना रोड पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जला मेडिकल स्टोर का सामान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग
विज्ञापन

10 से 15 लाख की दवाइयां और अन्य सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित मेडिकल स्टोर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, तब तक दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां और अन्य कागजात जल गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
पानीपत निवासी अमित की कोताना रोड स्थित बड़ौत मेडिसिटी के पास मेडिकेयर फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। अमित के मुताबिक शनिवार रात वह स्टोर बंद करके घर चला गया था। घर पहुंचा ही था कि स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। उसने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस, दमकल विभाग और अपने जानकारों को दी। खुुद भी बागपत के लिए चल पड़ा। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, तब तक दुकान में रखी सभी दवाएं, कागज व अन्य सामान जल गए थे। अमित ने जली दवाइयों की कीमत लगभग 10 से 15 लाख बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले दी थी एक व्यक्ति ने धमकी
अमित ने बताया कि तीन दिन पहले जौनमाना गांव निवासी एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। व्यक्ति ने अपने ट्रैक्टर से मेडिकल स्टोर का दरवाजा तोड़ दिया था। इस मामले में गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। उसका आरोप है कि उसी व्यक्ति शनिवार की रात ही उसे फोन कर मेडिकल स्टोर में आग लगाने की धमकी दी थी। अमित ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच की मांग की है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें