फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक हंगामे के बाद श्रीनिवास बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कालेज ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। तीन घंटे के हंगामे के बाद श्रीनिवास चौहान को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कालेज के सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए चुनाव अधिकारी रामसिंह चौहान और पर्यवेक्षक जनता कालेज बड़ौत के डा. मौजपाल सिंह को बनाया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आम सदस्यों ने हंगामा करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाए। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति बिगड़ती देखकर बाहर से आए सदस्यों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्रीनिवास चौहान, उपाध्यक्ष डा. गुलशन जाजल सोनीपत, सचिव मास्टर गजे सिंह चौहान पाली, उप सचिव महा सिंह चौहान बागपत, कोषाध्यक्ष राजकुमार चौहान सिसाना को चुना गया। इनके अलावा छह सदस्य चुने गए, जिनमें यशपाल चौहान सिसाना, मान सिंह प्रधान छलेरा, यशपाल सिंह गौरीपुर, कैलाश मास्टर सिसाना, सुशील चौहान पाली, सुभाष चौहान सिसाना रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें