फोटो नंबर 03केेएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन–6 में शनिवार को बाघू नौरोजपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने दिल्ली डीएससी क्लब की टीम को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
मैच को ओमदत्त पांचाल ने फीता काटकर शुरू कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डीएससी क्लब की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। भावेश ने 17 गेंदों में 39 रन बनाए। गर्व अवाना ने 31 और आयुष ने 28 रन बनाए। विक्रांत चौधरी ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाघू नौरोजपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अनंत वैभव तोमर ने 27 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। आदित्य मलिक ने 16 गेंदों में 41 रन बनाए। अनंत वैभव तोमर मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए तो विक्रांत चौधरी बेस्ट बॉलर चुने गए। इस मौके पर मोनू तंवर, अनुज त्यागी, लक्की पांचाल, वंश पांचाल, इंतजार टाइगर, सनी तंवर मौजूद रहे।