फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत की हवा खतरनाक, एक्यूआई 428 पर पहुंचा

विज्ञापन
बागपत में​ दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धुंध के बीच जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
- जिले में सोमवार को सबसे अधिक प्रदूषण रहा, रोजाना बढ़ता जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है और यहां पहली बार एक्यूआई 428 पर पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने से यहां स्मॉग छाया रहा और लोगों का दम घुटने लगा है तो आंखों में जलन होने से बार-बार पानी से धोना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को चिकित्सक बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पिछले कई दिन से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है और एक्यूआई 300 से नीचे नहीं पहुंच रहा। यहां सबसे खराब स्थिति सोमवार को हो गई और एक्यूआई 428 पर पहुंच गया। इस तरह प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, उससे स्थिति खराब होती दिख रही है। सोमवार शाम को लोगों को बाहर निकलकर सांस तक लेने में दिक्कत होने लगी और आंखों में जलन की समस्या बढ़ने लगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि इस तरह से प्रदूषण बढ़ने पर लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जिन लोगों को सांस की बीमारी है, उनको घर से कम ही बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा मास्क व चश्मे लगाकर बाहर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें