फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पिता बोले- चला गया मेरा सहारा

Wed, 27 Nov 2024 11:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बाइक सवार निखिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने आकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रेफर किया गया, तो युवक ने दम ताेड़ दिया। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान बेटे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

गांव सेडभर निवासी निखिल (23) पुत्र कंवरपाल सिंघावली पुलिया के पास एक ट्रेडर्स के यहां चौकीदारी करता था। मंगलवार शाम निखिल मेरठ में अपनी बहन के यहां से बाइक पर वापस लौट रहा था। मेरठ बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही फार्म हाउस के करीब पहुंचा, तो बागपत की ओर से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निखिल को सराय मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसे मेरठ  सुभारती अस्पताल ले जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मृतक के पिता कंवरपाल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें