फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फैक्टरी मालिक से कार और दो लाख रुपये लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, चार गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 12:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। सभी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। कुल चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दोनों घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक पर फायरिंग कर कार और दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने घायल लुटेरों समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। उधर गोली लगने से सिपाही धीरज भी घायल हो गया। 
विज्ञापन

 

घायल सिपाही धीरज। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के रहने वाले फैक्टरी मालिक मनोज कुमार के साथ 18 नवम्बर की रात चार बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे फैक्टरी मालिक से कार और दो लाख रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए। लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की फैजपुर निनाना गांव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। 
 
विज्ञापन

लुटेरों की गोली लगने से सिपाही धीरज कुमार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में लुटेरा आमिर और साहिल निवासी मुगलपुरा मोहल्ला, बागपत घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल लुटेरों के साथ उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल लुटेरे और पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने लूटी गई कार और नगदी के अलावा तमंचे कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें