फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कमरे में जलकर कोयला बन गया युवक, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव, हत्या या कुछ और; उलझी गुत्थी

Sun, 25 Jan 2026 04:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

खुब्बीपुर निवाड़ा में सरसली निवासी अनिल किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक मुस्तकीम ने कई बार फोन किया तो मगर मिला नहीं। उसने पुलिस को बुला लिया। अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अनिल का 95 प्रतिशत जला हुआ शव मिला। 
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी लेती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल पुत्र चंद किशोर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सरसली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अनिल बागपत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से मुस्तकिम नामक व्यक्ति के मकान में अकेला किराए पर रह रहा था।
घटना का तब खुलासा हुआ, जब मकान मालिक मुस्तकिम ने अनिल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। संपर्क न होने पर मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

बंद कमरे से मिला शव
पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो पाया कि युवक का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य भयावह था। अनिल का लगभग 95 प्रतिशत जला हुआ शव मिला। शव के नीचे एक मोबाइल फोन भी पड़ा था, जो पूरी तरह से जल चुका था। अनिल करीब 38-40 साल का था। 
विज्ञापन

जांच जारी, कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल, कमरे में आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत हादसे में आग लगने से हुई, किसी ने जलाया या खुद आग लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच-पड़ताल की है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें