फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत एकादश ने गेटवे इंटरनेशनल को 44 रन से हराया

विज्ञापन
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में ट्रॉफी के साथ बागपत एकादश व गेटवे एकादश के खिलाड़ी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच, डीएम समेत एसपी व एडीएम भी पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शनिवार को सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें बगापत एकादश ने गेटवे इंटरनेशनल की टीम को 44 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच बागपत एकादश के नासिम रहे। गेटवे स्कूल के आसिफ ने भी शानदार बल्लेबाजी की। डीएम राजकमल यादव ने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित किया।
बागपत एकादश के कप्तान डीएम राजकमल यादव और गेटवे स्कूल की टीम के कप्तान अमित चौहान ने टॉस किया। डीएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नासिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की पारी खेली, जबकि अंकित चौहान ने 11 रन, डीएम राजकमल यादव ने 8 रन, गौरव ने 24, अमित पंवार ने 27, देवेंद्र चौहान ने 20 व कपिल त्यागी ने 5 रन बनाए। गेटवे इंटरनेशनल की टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। गेटवे की ओर से आसिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए, जबकि उप कप्तान नीतीश ने 8 रन, अजय ने 28 रन, कप्तान अमित चौहान ने 4 रन बनाए। बागपत एकादश के कपिल त्यागी, मुकेश पंवार, राजदीप, निशांत भारद्वाज, प्रदीप राघव ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह बागपत एकादश ने 44 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन कृष्णपाल सिंह और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने विजेता टीम के कप्तान डीएम राजकमल यादव को ट्राफी देकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन व एडीएम अमित कुमार सिंह को भी चेयरमैन व प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए और उससे कुछ सीखना चाहिए। इस दौरान शिक्षक शिव कुमार, प्रतिभाराज, अजय राणा, सवेरा, टीना, राखी, सरीन, रुचि, नेहा, दिवाकर झा, भूपेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, दीपक गुप्ता, प्रवीण शर्मा, कुलदीप निषाद, प्रताप, राजवीर तोमर, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें