महिला का इरादा भांप महिला को बचाने के लिए नाव पर तैनात गौताखोर तुरंत उसे बचाने के लिए यमुना में कूद गए और उसे बचा लिया। तभी महिला के परिजन माैके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।
बताया कि महिला माता कॉलोनी की रहने वाली है, पिछले कुछ दिनों से महिला के घर में क्लेश चल रहा था। इसी से तंग आकर महिला आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूद गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।