फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिसंबर में मिलेगा एलिवेटेड रोड का तोहफा, महज 20 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली

Thu, 07 Nov 2024 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसका उद्घाटन कराने की तैयारी शुरू कर दी। जल्द ही तारीख आ जाएगी। दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
बागपत के तैयार एलिवेटेड रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड सड़क का तोहफा दिसंबर में मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसका उद्घाटन कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस एलिवेटेड सड़क के शुरू होने से वाहन चालकों की राह आसान हो जाएगी और वे 20 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड सड़क का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसे पूरा करने की समयावधि सबसे पहले दिसंबर 2023 थी। मगर उस समयावधि में निर्माण नहीं हो सका। उसके बाद मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने की बात कही गई, जिससे चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इसे शुरू कराया जा सके।
मगर उस समय निर्माण पूरा नहीं हो सका था और उद्घाटन अटक गया था। इसे चुनाव के बाद पूरा किया जा सका। डेढ़ महीने पहले खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से अक्षरधाम तक के हिस्से का निर्माण पूरा होने के साथ ही उसका ट्रायल भी किया जा चुका है। इसके बावजूद उद्घाटन का मुहूर्त नहीं निकल रहा था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय एलिवेटेड सड़क के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। 
 

परियोजना निदेशक एनएचएआई धीरज सिंह का कहना है कि एलिवेटेड सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। दिसंबर तक एलिवेटेड सड़क का तोहफा वाहन चालकों को मिलने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन

लोनी उतरने के लिए भी की गई व्यवस्था
एलिवेटेड सड़क पर जहां बागपत बॉर्डर पर टोल प्लाजा बनाया जाएगा। वहीं लोनी में भी उतरने की व्यवस्था की गई है। इस तरह इन दो जगहों से एलिवेटेड सड़क पर उतरा व चढ़ा जा सकता है। इससे उन सभी जगहों से वाहन चालक बच जाएंगे, जहां नेशनल हाईवे पर नीचे गड्ढे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें