फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार पौधों से हरा-भरा होगा बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के सहयोग से हरित बागपत कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। युवा समाजसेवी व पर्यावरण रक्षक सूर्यांश यादव की ओर से संचालित हरित बागपत कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा नेता देवेंद्र प्रमुख और समाजसेवी जंगली फौजी ने फुलेरा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत जिले में 51 हजार पौधे रोपने की योजना है। इसमें से लगभग 300 बीघा निजी जमीन पर फलदार बाग शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सूर्यांश यादव ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजकमल यादव का मार्गदर्शन मिल रहा है। पौधे रोपने के लिए मार्च व अप्रैल दो महीने गड्ढा खोदान कार्यक्रम चलेगा और पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम प्रथम पौधा रोपेंगे। देवेंद्र प्रमुख ने कहा कि पौधरोपण करना गंगा स्नान समान है। सुराना गांव के प्रधान जंगली फौजी ने कहा कि कार्यक्रम में वो सूर्यांश की पूर्ण मदद करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सतबीर, ऋषि, गजराज, बिरजू मास्टर, सतीश, कलवा, बब्बल, दीपक, रिंकू, हनी, ऋतिक, योगेश, निशांत, नितिन, संजय, अजय व जोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें